राशिफल 18 दिसंबर 2025: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज करियर के मोर्चे पर आपके लिए शुभ संकेत हैं। उन्नति के नए अवसर सामने आ सकते हैं। विदेश में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को कोई बेहतर प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से खुलकर बातचीत होगी, लेकिन ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखें। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

वृष राशि (Taurus Horoscope Today)

विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाएगा। किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में भागीदारी संभव है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन जैसी खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं की कद्र करना जरूरी होगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप डटकर सामना करेंगे। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। संतान की इच्छा पर वाहन खरीदने की संभावना है। पुराने कर्ज को चुकाने का प्रयास सफल रहेगा। योग और व्यायाम से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोग फिलहाल रुकें। ईमानदारी से किए गए कार्य भविष्य में लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के करियर को लेकर निर्णय ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक रिश्तों में ताजगी आएगी। सामाजिक दायरे में रहकर काम करें। बिजनेस प्लान में बदलाव करने से बचें। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

कार्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार की याद आ सकती है। प्रमोशन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत संभव है। अफवाहों पर भरोसा न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुगर या बीपी के मरीज सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करने से तनाव कम होगा। व्यापार में साझेदारी से बचें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

आज संयम और धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। थकान से राहत मिलेगी। काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें। दांपत्य जीवन में चल रहे मतभेद कम हो सकते हैं। किसी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। परिवार में विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों पर तकरार हो सकती है। बड़े जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। मन की बात पिताजी से साझा करें। निजी मामलों को घर में ही सुलझाना बेहतर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। छिपे हुए शत्रु परेशान कर सकते हैं। दिखावे में खर्च करने से बचें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। संपत्ति से जुड़े मामलों पर चर्चा हो सकती है। परिवार में नए मेहमान के आने के संकेत हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन विवेक से लिए गए फैसले लोगों को प्रभावित करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। अजनबियों की बातों में न आएं।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में शांति बनाए रखने की जरूरत है। जरूरी जानकारी किसी से साझा न करें। खास लोगों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment