ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 9 अगस्त 2025 का दिन शनिवार है, जो रक्षाबंधन का खास पर्व भी है। इस दिन कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। जानिए मेष से मीन राशि तक का आज का राशिफल और कौन-सी 5 राशियां पाएंगी धन, संपदा और सम्मान की सौगात।
ग्रहों की स्थिति
गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि – पिता का सहयोग मिलेगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद रहेगा, राजनीतिक लाभ संभव। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्तम। शनिदेव को प्रणाम करें।
वृषभ राशि – भाग्य आपका साथ देगा, रोज़गार में तरक्की। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि – चोट या परेशानी से बचें। परिस्थितियां थोड़ी कठिन लेकिन प्रेम और व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
कर्क राशि – जीवनसाथी का साथ, नौकरी में प्रगति, प्रेम संबंधों में मजबूती। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि – शत्रुओं पर विजय, ज्ञान में वृद्धि, बुजुर्गों का आशीर्वाद। व्यापार और प्रेम अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि – छात्रों के लिए शुभ समय, प्रेम में तकरार संभव, बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार ठीक। शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि – गृह कलह के संकेत, मां के स्वास्थ्य पर ध्यान। प्रेम और व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि – पराक्रम से सफलता, व्यावसायिक तरक्की, अपनों का सहयोग। स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि – धन प्राप्ति का समय, अपनों में वृद्धि, निवेश से बचें। प्रेम और व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि – समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि – मानसिक तनाव और बेचैनी, लेकिन प्रेम और व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि – नई आमदनी के स्त्रोत मिलेंगे, पुराने से भी लाभ। स्वास्थ्य और व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।



