छत्तीसगढ़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार देर रात विशेष विमान से रायपुर पहुँचे। उनका विमान रात करीब 11 बजे माना एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
अमित शाह रायपुर में होने वाली DGP-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए हैं, जो 28 से 30 नवंबर तक नया रायपुर स्थित IIM परिसर में आयोजित की जा रही है। इस सम्मेलन में देशभर के करीब 600 अधिकारी और VIP आने वाले हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट पर विशेष प्रोटोकॉल लागू किया गया है।
प्रोटोकॉल में बदलाव के कारण शाह शुक्रवार सुबह आने वाले थे, लेकिन उन्होंने गुरुवार रात ही रायपुर पहुँचने का निर्णय लिया। उनके आगमन से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट से लेकर उनके आवास तक की तैयारी पूरी कर ली थी।







