आशिकी के विवाद ने ली जान, फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना परिसर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर 45 वर्षीय सुरेश नामक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि कार्तिक नाम के युवक ने सुरेश की सिर पर पत्थर मारकर जान ले ली।

जानकारी के अनुसार, कार्तिक का अपनी गर्लफ्रेंड से जन्मदिन के दिन विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में इलाके के ही सुरेश के पास बीड़ी मांगने पहुँचा। सुरेश द्वारा बीड़ी न देने पर दोनों के बीच देर रात झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद कार्तिक अपने घर लौट गया था।

लेकिन वारदात यहीं खत्म नहीं हुई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब पाँच बजे फुटपाथ पर सो रहे सुरेश पर आरोपी कार्तिक ने घात लगाकर हमला किया और भारी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौतम नगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ इतनी नजदीक हत्या होने से इलाके में दहशत फैल गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment