छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी ने मनाया राज्योत्सव, छत्तीसगढ़ महतारी की विधि-विधान से हुई स्थापना

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। राज्य आंदोलनकारी संगठन छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 26वें रजत जयंती राज्योत्सव समारोह का समापन आज गरिमामय तरीके से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” से हुआ, जिसे प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन और भावेश कुमार देवांगन ने प्रस्तुत किया।

राज्य आंदोलनकारी स्थल — छत्तीसगढ़ी भवन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह मार्ग, हांडीपारा, रायपुर — में शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की स्थापना एवं पूजा-अर्चना विधिविधान से सम्पन्न हुई।

पूजा-अर्चना में महा नगरपालिका अध्यक्ष हेमा फनिंद्र महमल्ला, रितु महंत, प्रभा दुबे, महिमा दुबे, नीलम दुबे, और दीक्षा दुबे ने विशेष रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम में जुटे राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठजन
इस अवसर पर छसपा अध्यक्ष अनिल दुबे, वरिष्ठ आंदोलनकारी दाऊ जी. पी. चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, बेगेन्द्र सोनवेर, महेंद्र कौशिक, अशोक कश्यप, जगदम्बिका साहू, सुंदर कौशिक, ठाकुरराम सिन्हा, शिवकुमार ताम्रकार, विमल ताम्रकार, रघुनंदन साहू, चंदूमल राठी, घनाराम साहू, सतीश दुबे, सतमन साय, अशोक यादव, आदर्श चंद्राकर, कविश हैदरी, श्यामूराम सेन, संतोष श्रीवास, और अंकित साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उन्होंने 26 दीप जलाकर छत्तीसगढ़ महतारी की प्राण प्रतिष्ठा की और राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता को नमन किया।

किसान नेताओं का सम्मान एवं आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम में चार किसान नेताओं को साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में राज्य आंदोलनकारी जागेश्वर प्रसाद ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि —

“छत्तीसगढ़ की अस्मिता और मातृभूमि की सेवा ही हमारा संकल्प है।”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment