सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: एक तरफ विकास और विश्वास, दूसरी ओर विनाश, BJP प्रत्याशी को वोट देने की बताई वजह

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की ओर से आयोजित चुनावी जनसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता के सामने दो रास्ते हैं — एक तरफ विकास और विश्वास, और दूसरी तरफ विनाश

गया प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस जनसभा में सम्राट चौधरी ने कहा, “अब सवाल यह है कि वोट बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र जी को ही क्यों देना चाहिए? साथियों, एक तरफ विनाश है और दूसरी तरफ विकास के साथ विश्वास भी। एनडीए ने पिछले 15 सालों में बिहार की तस्वीर बदलने का काम किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस ने 40 साल और लालू प्रसाद यादव ने 15 साल तक बिहार को लूटा। जब राज्य को विकास की जरूरत थी, तब लालू यादव चारा घोटाले में फंसे थे। उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जीटी रोड (फोरलेन) बन रही थी, और लालू के गुंडे कमीशन मांगने में लगे थे।”

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार बदल चुका है। कभी गया, नवादा और मुंगेर जैसे क्षेत्र नक्सल प्रभावित हुआ करते थे, लेकिन अब लोग सुरक्षित माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने दावा किया, “अगर आज रात 12 बजे गुरुआ से पटना जाते समय किसी ने किसी को रोका, तो सम्राट चौधरी इस्तीफा दे देगा।”

चौधरी ने जनता से अपील की कि वे बिहार के विकास और स्थिरता के लिए एनडीए उम्मीदवार को वोट दें और राज्य में फिर से विकास की राजनीति को मजबूत करें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment