बिहार चुनाव 2025: सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम को दीघा से मिला टिकट, माले ने सीट बंटवारे से पहले थमाया सिंबल

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी तेज हो गई है। सीट बंटवारे की घोषणा से पहले ही भाकपा (माले) ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल सौंप दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा में हैं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम, जिन्हें दीघा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। यह सीट परंपरागत रूप से भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है।

महागठबंधन में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा भले ही बाकी है, लेकिन भाकपा माले ने अपनी रणनीति पहले ही तय कर ली है। पार्टी ने अपने आठ निवर्तमान विधायकों को फिर से मैदान में उतारा है और उन्हें चुनाव चिह्न भी दे दिया गया है।

इन उम्मीदवारों में शामिल हैं —
पालीगंज से संदीप सौरव, दरौली से सत्यदेव राम, दरौंदा से अमरनाथ यादव, जीरा देवी से अमरजीत कुशवाहा, फुलवारी से गोपाल रविदास, दीघा से दिव्या गौतम, डुमरांव से अजीत कुशवाहा और घोसी से रामबली यादव।

कौन हैं दिव्या गौतम?

दिव्या गौतम इस चुनाव में सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। वे सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन हैं और छात्र राजनीति में सक्रिय रही हैं। उन्होंने 2012 में AISA की ओर से पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रही थीं।
इसके अलावा उन्होंने बीपीएससी की परीक्षा भी पास की थी, लेकिन बाद में उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से पढ़ाई पूरी की।
दिव्या मूल रूप से खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड की पूर्वी बैरन पंचायत की निवासी हैं। अब वे दीघा से भाजपा के परंपरागत वोटबैंक को चुनौती देने जा रही हैं।

महागठबंधन में सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय

सूत्रों के अनुसार, राजद और कांग्रेस के बीच सीटों का समझौता लगभग फाइनल हो गया है। मुकेश सहनी को भी तेजस्वी यादव ने मनाने में सफलता पाई है।
वामदल के हिस्से में भाकपा माले को 19, सीपीआईएम को 6 और सीपीआई को 4 सीटें मिल सकती हैं। संभावना है कि आज शाम तक महागठबंधन की सीटों का औपचारिक एलान कर दिया जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment