अब चेक क्लीयरेंस में नहीं लगेगा इंतजार, RBI ने शुरू की नई झटपट प्रणाली

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 4 अक्टूबर से चेक क्लीयरेंस को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब चेक जमा करने के बाद राशि आपके खाते में कुछ ही घंटों में आ जाएगी। पहले जहां यह प्रक्रिया 2 दिन तक चलती थी, अब ‘कॉन्टिन्युअस क्लीयरिंग एंड सेटलमेंट’ सिस्टम के तहत कामकाजी घंटों में ही यह पूरा हो जाएगा।

 क्या है नया सिस्टम?

RBI द्वारा लागू की गई नई प्रणाली ‘Continuous Clearing and Settlement’ के तहत बैंक अब चेक को स्कैन कर तुरंत प्रोसेस करेंगे। यानी जैसे ही चेक जमा होगा, कुछ ही घंटों में उसे प्रेजेंट कर क्लियर कर दिया जाएगा। इससे ग्राहकों को जल्द भुगतान मिलेगा और समय की बचत होगी।

 पहले से तेज प्रक्रिया

पहले चेक क्लियर होने में 2 दिन लगते थे, जिससे कई बार जरूरी लेनदेन में देरी होती थी। लेकिन अब यह काम बैंक के नियमित घंटों में ही पूरा हो जाएगा।

 बैंकों की सलाह

HDFC और ICICI सहित कई निजी बैंकों ने ग्राहकों से कहा है कि वे अपने खातों में पर्याप्त बैलेंस रखें ताकि चेक बाउंस न हो। साथ ही, चेक की सभी डिटेल्स सही-सही भरना जरूरी है क्योंकि गलती से देरी या रिजेक्शन हो सकता है।

फायदे

कुछ ही घंटों में चेक क्लीयर

ग्राहकों को तुरंत राशि प्राप्त

पारदर्शी और तेज़ बैंकिंग प्रक्रिया

लेनदेन में आसानी और भरोसा

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment