राजनांदगांव कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे को मिली नई जिम्मेदारी ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर मुंबई बनाए गए

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

 

छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें  ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर मुम्बई नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश केंद्र सरकार द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

डॉ. भूरे वर्तमान में राजनांदगांव जिले के कलेक्टर पद पर कार्यरत हैं, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यकुशलता और संवेदनशीलता दोनों से जनता का विश्वास जीता। स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा चर्चा का विषय रही है।

अब उन्हें केंद्र सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर का पद न केवल उनके अनुभव को और व्यापक मंच देगा बल्कि देश की वस्त्र उद्योग से जुड़ी नीतियों के क्रियान्वयन में भी अहम भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा।

राजनांदगांव में जल्द ही उन्हें उनके वर्तमान पद से रिलीव कर दिया जाएगा। उनकी इस नियुक्ति को उनके करियर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, और यह छत्तीसगढ़ प्रशासन के लिए भी गौरव की बात है कि राज्य का एक अधिकारी केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment