रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार मंत्रालय में जल्द ही बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, नए मुख्य सचिव के नियुक्ति उपरांत विशेष सचिव (एसआईएस) से लेकर सचिव स्तर तक कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है।
ब्यूरोक्रेसी के गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार, कुछ अहम विभागों में फेरबदल की संभावनाएं प्रबल हैं। बताया जा रहा है कि वर्तमान स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी को उनके पद से हटाकर स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा जा सकता है।
वहीं, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख बसवराजु से यह प्रभार लेकर उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को नगरीय प्रशासन विभाग की कमान मिलने की चर्चा जोरों पर है।
सुगबुगाहट तेज, इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी
नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ सरकार मंत्रालय में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस फेरबदल में विशेष सचिव (एसआईएस) से लेकर सचिव स्तर तक के कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं।






