वीकडे पर लड़खड़ाई ‘जॉली एलएलबी 3’, चौथे दिन कलेक्शन में आई भारी गिरावट

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

‘जॉली एलएलबी 3’ ने वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को इसकी दमदार ओपनिंग हुई और रविवार को सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की गई। लेकिन सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी इस बार डबल जॉली बनकर दर्शकों को खूब हंसी और इमोशंस परोस रही है। बावजूद इसके, वीकडे पर फिल्म का प्रदर्शन कमजोर साबित हुआ।

चौथे दिन का कलेक्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार यानी चौथे दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ ने सिर्फ 2.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जबकि पहले दिन 12.75 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 56.44 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

बजट और कमाई
करीब 120 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने रविवार तक 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। फिलहाल यह अपना आधा बजट वसूलने के करीब पहुंच चुकी है।

फिल्म की कहानी
‘जॉली एलएलबी 3’ की कहानी किसानों की पीड़ा पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह एक किसान भ्रष्टाचार और दबंगई से त्रस्त होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाता है। किसान की विधवा (सीमा बिस्वास) अदालत में न्याय के लिए लड़ती है। फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा के साथ एक गहरा सामाजिक संदेश दिया गया है।

स्टार कास्ट
इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ सौरभ शुक्ला (जज), अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। सौरभ शुक्ला की जज की भूमिका इस बार भी फिल्म की जान बनी हुई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment