तिरुपति। आंध्र प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राज्य के बीजेपी नेता भानु रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी पर बड़ा आरोप लगाया है।
भानु रेड्डी का कहना है कि जगन मोहन रेड्डी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के दान पात्र से करीब 100 करोड़ रुपए ग़ायब कराए। उन्होंने दावा किया कि यह रकम देवस्थानम के एक कर्मचारी रवि कुमार के जरिए बाहर निकाली गई।

बीजेपी नेता का आरोप है कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े संस्थान के दान पात्र से रकम निकालना गंभीर अपराध है और यह जनता की भावनाओं के साथ धोखा है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
इस आरोप के बाद आंध्र प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। हालांकि, अब तक जगन मोहन रेड्डी और उनकी पार्टी ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।







