शंकराचार्य का बड़ा बयान: ब्राह्मण समाज की अनदेखी पर राजनीति दलों को चेतावनी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

राजनीतिक दलों पर सीधा प्रहार करते हुए शंकराचार्य जी ने ब्राह्मण समाज की लगातार उपेक्षा पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि “ब्राह्मण जाति को दबाने की कोशिश करने वाले भूल जाते हैं कि यह समाज गरीबी और कठिनाइयों में भी सम्मानपूर्वक जीना जानता है।”

शंकराचार्य जी का यह बयान मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और ब्राह्मणों की उपेक्षा को लेकर आया है। उन्होंने कहा कि आज ज्यादातर पार्टियां केवल वोटबैंक की राजनीति करती हैं, लेकिन ब्राह्मणों के अधिकार और वास्तविक सम्मान की चर्चा कहीं नहीं होती।

उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि “जो समाज हजारों वर्षों से ज्ञान और तपस्या के बल पर खड़ा है, उसे केवल चुनावी लाभ के चश्मे से देखना घोर अन्याय है। यदि ब्राह्मण ठान ले, तो राजनीति का पूरा समीकरण बदल सकता है।”

राजनीतिक हलकों में उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में, जहां ब्राह्मण वोटर अहम भूमिका निभाते हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान न केवल ब्राह्मण समाज में ऊर्जा भर देगा बल्कि राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करने को मजबूर कर सकता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment