चुनाव आयोग अक्टूबर में कर सकता है पूरे देश में विशेष पुनरीक्षण अभियान की घोषणा

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं कि वह अक्टूबर माह में पूरे देश में विशेष पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision – SIR) शुरू कर सकता है। इसके लिए सभी राज्यों को 30 सितम्बर तक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, BLO (Booth Level Officers) की ट्रेनिंग ज़ोरों पर है और आयोग चाहता है कि मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जाए।

आयोग का लक्ष्य है कि मई 2026 तक सभी राज्यों में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाए, ताकि आगामी चुनावों के लिए अद्यतन और सटीक मतदाता सूची तैयार की जा सके।

क्या है विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR)?

SIR चुनाव आयोग का एक विशेष अभियान है, जिसके तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है। इसमें –

  • नए नाम जोड़े जाते हैं।
  • गलत या डुप्लीकेट नाम हटाए जाते हैं।
  • पता और व्यक्तिगत जानकारी में सुधार का अवसर मिलता है।

BLO की ट्रेनिंग पर ज़ोर

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि BLO की ट्रेनिंग तेज़ी से कराई जाए। अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षित BLO ही मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बना सकते हैं।

मतदाताओं के लिए फायदे

इस अभियान में मतदाता कर सकेंगे –

  • नया नाम जुड़वाना
  • डुप्लीकेट या पुराना नाम हटवाना
  • पता बदलवाना
  • व्यक्तिगत जानकारी में सुधार कराना

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment