मेष राशि
आज आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। माता कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं और पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
वृष राशि
आज का दिन करियर में प्रगति का रहेगा। जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी कोचिंग जॉइन करने की सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान बनेगा। हालांकि किसी सरकारी मामले में टेंशन रह सकती है।
मिथुन राशि
आज दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। कामों में अड़चनें आएंगी। धैर्य से काम लें और अपनी गलतियों से बचें। किसी विरोधी से जानकारी शेयर ना करें। जीवनसाथी आपको सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। घूमने-फिरने की योजना भी बनेगी।
कर्क राशि
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रुके हुए पैसे मिलेंगे। किसी से उधार वाहन चलाने से बचें। बॉस के साथ संबंध बेहतर होंगे।
सिंह राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें और खर्च पर कंट्रोल रखें। कार्यक्षेत्र में किसी को अनचाही सलाह देने से बचें। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और प्रेम संबंधों में वाणी संयम जरूरी है।
कन्या राशि
आज धैर्य और साहस से काम लेना होगा। अजनबियों से दूरी रखें। वैवाहिक जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं। संतान से खुशी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। कारोबार में बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
तुला राशि
आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। पुरानी गलती से सबक लें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा करें। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा ना करें। नए घर की खरीदारी की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। ऊर्जा से भरे रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। शेयर मार्केट में निवेश शुभ रहेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। खास लोगों से मुलाकात से व्यापार में लाभ मिलेगा।
धनु राशि
आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बड़े प्रोजेक्ट से धोखा मिल सकता है। मेहनत अधिक करनी होगी। घरेलू विवाद आपसी बातचीत से सुलझाएं। मित्र से खटपट हो सकती है। विवादों से दूर रहें, वरना कानूनी समस्या हो सकती है।
मकर राशि
आज निर्णय सोच-समझकर लें। बिजनेस में बदलाव लाभकारी रहेगा। पार्टनर से सलाह लेना जरूरी है। वैवाहिक जीवन की समस्याओं पर ससुराल पक्ष से बातचीत हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।
कुंभ राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कर्मनिष्ठ होकर आगे बढ़ेंगे। किसी पर निर्भर न रहें। कई काम एक साथ हाथ लगेंगे। पुरानी गलती से सबक लें। नई जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं।
मीन राशि
आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। विवाह प्रस्ताव पर सहमति से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा। संतान की पढ़ाई पर ध्यान दें। खानपान का आनंद लेंगे।







