15 सितंबर 2025 राशिफल: इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा मान-सम्मान और धन लाभ

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा है और चंद्र-गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। वहीं चंद्रमा, राहु और मंगल के त्रिकोण योग से कुछ राशियों का भाग्य प्रबल रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल।


मेष (Aries)

  • स्वभाव: उत्साही
  • राशि स्वामी: मंगल
  • शुभ रंग: हरा
    आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। करियर और नौकरी में तरक्की मिलेगी। बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परोपकारी कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा।

वृषभ (Taurus)

  • स्वभाव: धैर्यवान
  • राशि स्वामी: शुक्र
  • शुभ रंग: सफेद
    पैसों को लेकर सतर्क रहें। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ मनोरंजन की योजना बनेगी।

मिथुन (Gemini)

  • स्वभाव: जिज्ञासु
  • राशि स्वामी: बुध
  • शुभ रंग: नीला
    काम में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से भेंट होगी। घर में संतान को लेकर खुशी का अवसर मिल सकता है। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

कर्क (Cancer)

  • स्वभाव: भावुक
  • राशि स्वामी: चंद्र
  • शुभ रंग: सफेद
    आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। प्रॉपर्टी डील या लोन से जुड़े कार्य में प्रगति होगी। परिवारिक मामलों को धैर्य से हल करें।

सिंह (Leo)

  • स्वभाव: आत्मविश्वासी
  • राशि स्वामी: सूर्य
  • शुभ रंग: लाल
    पैसों की स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में फायदा मिलेगा। खान-पान और सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे।

कन्या (Virgo)

  • स्वभाव: मेहनती
  • राशि स्वामी: बुध
  • शुभ रंग: गुलाबी
    बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सलाह से फायदा होगा। यात्रा टालनी पड़ सकती है।

तुला (Libra)

  • स्वभाव: संतुलित
  • राशि स्वामी: शुक्र
  • शुभ रंग: लाल
    इच्छा पूरी होने की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहें। सामाजिक कार्यों में पुरस्कार या सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

  • स्वभाव: रहस्यमयी
  • राशि स्वामी: मंगल
  • शुभ रंग: सफेद
    पारिवारिक खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से हल करेंगे। बिजनेस में नए मौके मिलेंगे।

धनु (Sagittarius)

  • स्वभाव: दयालु
  • राशि स्वामी: गुरु
  • शुभ रंग: आसमानी
    सरकारी काम में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य होगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। संतान के भविष्य को लेकर निर्णय लेंगे।

मकर (Capricorn)

  • स्वभाव: अनुशासित
  • राशि स्वामी: शनि
  • शुभ रंग: गोल्डन
    नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। अविवाहितों के जीवन में रिश्ता तय हो सकता है। रिश्तेदार सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius)

  • स्वभाव: मानवतावादी
  • राशि स्वामी: शनि
  • शुभ रंग: नीला
    नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। महिला मित्रों से बिजनेस में फायदा मिलेगा। नया वाहन खरीदने की संभावना है।

मीन (Pisces)

  • स्वभाव: संवेदनशील
  • राशि स्वामी: बृहस्पति
  • शुभ रंग: पीला
    कार्यस्थल पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी से तकरार हो सकती है। खर्चे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तैलीय भोजन से परहेज करें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment