ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए सामान्य रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में है, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष राशि
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नसों और त्वचा संबंधी तकलीफ हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति शुभ है। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में वृद्धि होगी। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि
आकर्षण का केंद्र बनेंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य और व्यापार बेहतर रहेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। काली जी को प्रणाम करें।
मिथुन राशि
खर्च की अधिकता परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान सुखद स्थिति में। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अनुकूल। शुभ संकेत मिलेंगे। पीली वस्तु साथ रखें।
सिंह राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य और व्यापार उत्तम। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। यात्रा का योग। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्तम। शनि देव को प्रणाम करें।
तुला राशि
परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं, लेकिन जल्द अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार सामान्य से अच्छे रहेंगे। काली जी को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
महत्वपूर्ण कार्य सायंकाल तक निपटाएं। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार और नौकरी सुखद। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। शत्रु बाधा देंगे लेकिन उनका निवारण संभव। ज्ञान की प्राप्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
प्रेम संबंधों में विवाद संभव। भावुक निर्णय से नुकसान हो सकता है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भौतिक सुख मिलेगा लेकिन घरेलू सुख बाधित होगा। स्वास्थ्य और व्यापार उत्तम। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
किया गया पराक्रम सफल होगा। व्यवसायिक उन्नति के संकेत हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार में उन्नति। शिव जी का जलाभिषेक करें।







