प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ आगमन, शुरू होगा नया विधानसभा भवन

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

नई दिल्ली/रायपुर :नई दिल्ली के भाजपा सूत्रों और सीएमओ रायपुर सूत्रों के मुताबिक 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा होगा।

विधानसभा भवन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और 1 नवंबर 2025 को राज्योत्सव के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा का नवा रायपुर में नये भवन का उद्घाटन करेंगे….

डॉ॰ रमन सिंह की बैठक

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा में अध्यक्ष डॉ॰ रमन सिंह एक मैराथन बैठक लेने जा रहे हैं…..

मंत्रियों की उपस्थिति

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्रीद्वय विजय शर्मा, अरुण साव एवं मंत्री ओमप्रकाश चौधरी उपस्थित रहेंगे….

अधिकारीगण बैठक में…

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, रायपुर कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहेंगे…

इस बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन में आने वाले खर्च और व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा…

छत्तीसगढ़ के समस्त नेताओं को निमंत्रण

विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए प्रदेश के सभी 90 निर्वाचित विधायक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक, छत्तीसगढ़ के वर्तमान सभी 11 सांसद लोकसभा के सांसद, राज्यसभा के सांसद, छत्तीसगढ़ के पूर्व लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, प्रदेश के 33 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ जिले के सभी निर्वाचित जिला पंचायत के सदस्य, प्रदेश के 33 जिलों के निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर निगमों के महापौर और सभापति, छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मनोनीत किए गए विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, प्राधिकरण के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ प्रदेश भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारी विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, के साथ रायपुर के सभी बड़े अस्पताल के नामी डॉक्टर, प्रदेश के समाजसेवी, प्रदेश के उन व्यक्तियों को जिन्हें राष्ट्रपति के द्वारा पदमश्री और पद्यश्री दिया गया है और ऐसे ही प्रतिष्ठित लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा, जिनकी संख्या लगभग 5000 से ऊपर बताई जा रही है…

डॉ॰ रमन सिंह बेंगलुरु जायेंगे

डॉ॰ रमन सिंह 11 सितंबर को रायपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे, वहां वे देश भर के विधानसभा अध्यक्षों के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 15 सितंबर को वापस आएंगे एवं 16 सितंबर को यह मैराथन बैठक संपन्न होगी…

नये भवन में शीतकालीन सत्र

नया रायपुर के विधानसभा भवन का उद्घाटन होने के सीएमओ सूत्रों के अनुसार विधानसभा का शीतकालीन सत्र इसी नये विधानसभा में आमंत्रित किया जाएगा…

लोनिवि तैयार…

पीडब्ल्यूडी सूत्रों के अनुसार बहुत जल्द छत्तीसगढ़ सरकार नया विधानसभा भवन का कार्य संपन्न कर छत्तीसगढ़ विधानसभा को सौंप देगी जिससे उद्घाटन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके…

प्रधानमंत्री का प्रस्थान

नई दिल्ली और रायपुर के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 1 नवंबर को राज्योत्सव और नया विधानसभा भवन का उद्घाटन करने के बाद संध्या 6:00 के आसपास वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे…

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment