जानिए 12 राशियों – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का आज का दैनिक भविष्यफल। ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें विस्तार से।
राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की गणना का गहन विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) में नौकरी, व्यवसाय, लेन-देन, परिवार, रिश्ते, स्वास्थ्य और दिनभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का पूर्वानुमान बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को बेहतर तरीके से बना सकते हैं।
मेष (Aries)
आज दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कोई रिश्तेदार लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। ससुराल पक्ष से जुड़े लेन-देन में सावधानी रखें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को निवेश सोच-समझकर करना होगा।
वृषभ (Taurus)
आज संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं। मेहनत पर भरोसा रखें और विरोधियों से सावधान रहें। प्रॉपर्टी डील को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नुकसान दे सकता है।
मिथुन (Gemini)
दोस्तों संग अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ढिलाई से बचना होगा। अचानक वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। सरकारी मामले में विशेषज्ञ सलाह लें।
कर्क (Cancer)
आय में वृद्धि के योग हैं। धैर्य बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। कानूनी मामलों से तनाव हो सकता है। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
सिंह (Leo)
आज सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। सिंगल लोगों की मुलाकात हो सकती है। मां की सेहत पर ध्यान दें।
कन्या (Virgo)
दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। किसी पुरानी गलती से सबक लेना जरूरी है। संतान की मांग पूरी करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।
तुला (Libra)
ऊर्जा से भरे रहेंगे। अपनी क्रिएटिविटी से सबको प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी काम को लेकर जोखिम न लें।
वृश्चिक (Scorpio)
कामकाज में दिन बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। खानपान में लापरवाही से बचें।
धनु (Sagittarius)
धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। संतान को जिम्मेदारी दें। परिवार में मांगलिक कार्य होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मकर (Capricorn)
अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। दोस्तों संग मौज-मस्ती का मौका मिलेगा।
कुंभ (Aquarius)
दिन मिला-जुला रहेगा। छुटपुट लाभ के योग हैं। भोजन पर नियंत्रण रखें। प्रियजनों संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मीन (Pisces)
जल्दबाजी में लिया गया निर्णय परेशानी ला सकता है। विवाद की स्थिति में चुप रहें। जीवनसाथी की सलाह पर धन निवेश से बचें।







