भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि टीम इंडिया के इन दोनों दिग्गजों को मैदान पर शानदार विदाई मिलनी चाहिए थी, लेकिन अचानक लिया गया संन्यास फैंस और खिलाड़ियों दोनों के लिए चौंकाने वाला था।
टेस्ट और टी20 से अचानक विदाई
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के कुछ दिनों बाद दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से भी अचानक संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। रवि बिश्नोई का कहना है कि इन दोनों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल
रोहित और कोहली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला था, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी खिताब जीता। इसके बाद अचानक रिटायरमेंट ने भारतीय क्रिकेट में बड़ा खालीपन पैदा कर दिया और अब टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में नए दौर से गुजर रही है।
वनडे से विदाई की उम्मीद
रवि बिश्नोई ने एक पॉडकास्ट में कहा – “आप चाहते हैं कि ऐसे महान खिलाड़ियों को मैदान पर रहते हुए विदाई मिले। उम्मीद है कि वनडे क्रिकेट से इन्हें उचित फेयरवेल दिया जाएगा।”
रोहित और कोहली अब अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने उतरेंगे और दोनों की नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर हैं।



