राधा अष्टमी 2025: घर में लाएं राधा-कृष्ण से जुड़ी ये वस्तुएं, दूर होंगी आर्थिक परेशानियां और मिलेगा सौभाग्य

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण की प्रिया और आराध्या राधा रानी का जन्म हुआ था। इस साल राधा अष्टमी 31 अगस्त, रविवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन राधा-कृष्ण की विशेष पूजा और उनसे जुड़ी पवित्र वस्तुएं घर लाने से जीवन में सुख-शांति, वैवाहिक जीवन में प्रेम और आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है।

राधा अष्टमी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
इस बार राधा अष्टमी की तिथि 30 अगस्त की रात 10:46 से शुरू होकर 1 सितंबर की सुबह 12:57 तक रहेगी। पूजा के लिए 31 अगस्त को सुबह 11:05 से दोपहर 1:38 बजे तक का समय अत्यंत शुभ और फलदायी रहेगा। इस दौरान भक्त राधा-कृष्ण की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

राधा अष्टमी पर घर में लाएं ये शुभ वस्तुएं

  1. बांसुरी
    श्रीकृष्ण की बांसुरी की धुन राधा जी को अति प्रिय थी। राधा अष्टमी पर घर में बांसुरी लाने से पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसे घर के पवित्र स्थान पर रखें।
  2. कंबद का पौधा
    मान्यता है कि श्रीकृष्ण कंबद वृक्ष के नीचे बांसुरी बजाते थे। इसलिए राधा अष्टमी के दिन कंबद का पौधा घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह पौधा घर के आंगन या खुले स्थान पर लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है और सुख-समृद्धि आती है।
  3. मोरपंख
    भगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार में मोरपंख का विशेष महत्व है। इसे घर में लाने से राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। राधा अष्टमी पर मोरपंख घर लाना धन, सौभाग्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का वाहक माना जाता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment