“कौन होगा रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर — दौड़ में 4 वरिष्ठ IPS अधिकारी”

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस प्रणाली के रूप में पुलिस कमिश्नरेट लागू करने की घोषणा की है। राजधानी रायपुर को जल्द ही पुलिस कमिश्नरेट बनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण पद के लिए चर्चा में चार वरिष्ठ IPS अधिकारियों — सुंदरराज पी, राहुल भगत, अमरेश मिश्रा और अजय यादव — के नाम प्रमुखता से उभर रहे हैं।

सुंदरराज पी वर्तमान में बस्तर रेंज के आईजी हैं और माओवाद विरोधी कार्रवाई में उनकी प्रमुख भूमिका है। राहुल भगत मुख्यमंत्री के सचिव हैं और मुख्यमंत्री से करीबी संबंध रखते हैं। अमरेश मिश्रा रायपुर रेंज के आईजी एवं ईओडब्ल्यू-एसीबी के प्रमुख भी हैं। अजय यादव पहले रायपुर में SSP रह चुके हैं और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। इनके बीच कौन पहले पुलिस कमिश्नर बनेंगे — इस पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment