आज मिथुन व सिंह राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली दिन, जानें 14 अगस्त 2025 का राशिफल

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 14 अगस्त 2025, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है, खासकर मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा।

ग्रहों की स्थिति – शुक्र और गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शनि और चंद्रमा मीन राशि में हैं। दोपहर तक चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

राशिफल –

  • मेष राशि – आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। लाल रंग की वस्तु साथ रखें।
  • वृषभ राशि – मन अशांत रह सकता है और अनजाना भय सताएगा। सिरदर्द या नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम व संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। काली माता को प्रणाम करें।
  • मिथुन राशि – आय के नए स्रोत मिलेंगे और पुराने स्रोत से भी लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापारिक स्थिति उत्कृष्ट रहेगी। हरी वस्तु साथ रखें।
  • कर्क राशि – शासन-सत्ता का समर्थन मिलेगा। पिता का साथ प्राप्त होगा। व्यापार में प्रगति होगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
  • सिंह राशि – यात्रा सफल होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यों में रुकावटें दूर होंगी। प्रेम-संतान व व्यापार में शुभ समय है। पीली वस्तु साथ रखें।
  • कन्या राशि – सतर्क रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। दोपहर से पहले जरूरी कार्य पूरे करें। प्रेम और व्यापार में सुधार रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
  • तुला राशि – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रगति होगी। प्रेमियों की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
  • वृश्चिक राशि – विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। ज्ञान व सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।
  • धनु राशि – भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। पढ़ाई-लिखाई में समय लगाएं। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
  • मकर राशि – परिवार में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मां का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा। काली माता को प्रणाम करें।
  • कुंभ राशि – व्यापार मजबूत होगा और मेहनत का फल मिलेगा। रोजगार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।
  • मीन राशि – स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी, लेकिन निवेश से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment