छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: नम्रता जैन बनीं रायपुर की अपर कलेक्टर, 5 IAS अधिकारियों का तबादला

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक हलकों में बड़ा फेरबदल करते हुए 5 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस बदलाव में प्रमुख नाम IAS नम्रता जैन का है, जिन्हें रायपुर का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनके नाम और पद इस प्रकार हैं:

  • IAS नम्रता जैन (बैच 2019) – सुकमा की जिला पंचायत सीईओ के पद से स्थानांतरित कर रायपुर की अपर कलेक्टर बनाई गईं हैं।
  • IAS हेमंत रमेश नंदनवार (बैच 2020) – बीजापुर जिला पंचायत के सीईओ पद से स्थानांतरित होकर अब महासमुंद जिला पंचायत के सीईओ होंगे।
  • IAS मुकुंद ठाकुर (बैच 2020) – कृषि विभाग के उप सचिव पद से स्थानांतरित होकर सुकमा जिला पंचायत के सीईओ बनाए गए हैं।
  • IAS नम्रता चौबे (बैच 2022) – सरायपाली की अनुविभागीय अधिकारी के पद से स्थानांतरित होकर बीजापुर जिला पंचायत की सीईओ बनाईं गईं।
  • IAS प्रखर चंद्राकर (बैच 2022) – सारंगढ़ (बिलाईगढ़) के राजस्व एसडीएम से स्थानांतरित होकर गरियाबंद जिला पंचायत के सीईओ बने हैं।

इस तरह का यह प्रशासनिक पुनर्गठन प्रदेश में लगातार जारी अधिकारियों की अदला-बदली की एक और कड़ी है। लगातार हो रही इस प्रकार की नियुक्तियों को देखते हुए इसे राज्य सरकार की प्रशासनिक सर्जरी की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment