बिहार में पत्रकारों की पेंशन तीन गुना बढ़ी, आश्रितों को भी मिलेगा लाभ

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिहार सरकार ने पत्रकारों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दिया है। इसके लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इसके अलावा, यदि किसी पेंशन प्राप्त पत्रकार की मृत्यु हो जाती है, तो उनके आश्रित पति या पत्नी को अब जीवनभर 3 हजार रुपए की बजाय 10 हजार रुपए प्रतिमाह की पेंशन मिलेगी।

सरकार का कहना है कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसीलिए सरकार शुरू से ही पत्रकारों की सुविधाओं का ध्यान रख रही है, ताकि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

यह फैसला न केवल वर्तमान में सेवा दे रहे पत्रकारों के लिए राहत की बात है, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी एक सामाजिक सुरक्षा की तरह है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment