भूपेश बघेल का आरोप: अहमदाबाद से चल रही छत्तीसगढ़ की सरकार

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बागडोर अब अहमदाबाद से चलाई जा रही है और यहां की संपत्तियों को लूटा जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से अमन सिंह का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वे सरकार को नियंत्रित कर रहे हैं।

भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया

यह विवाद तब और बढ़ गया जब भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी हुई। इस गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के 33 जिलों में चक्काजाम किया। रायपुर समेत पूरे राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और बसों के सामने लेटकर विरोध दर्ज कराया। रायपुर में हुए प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल स्वयं भी शामिल हुए और उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में आर्थिक नाकेबंदी हो रही है और जनता का शोषण किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर गुस्सा जाहिर किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लेकर नारे लगाते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे राज्य की अस्मिता की है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment