नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी हर क्रांतिकारी पहल से सुर्खियाँ बटोरने वाले एलन मस्क अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को और पर्सनल बना रहे हैं। उनकी कंपनी xAI ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसके जरिए यूजर्स अपने खुद के AI साथी बना सकेंगे — और मस्क का दावा है कि हर AI साथी पूरी तरह यूनिक और पर्सनलाइज्ड होगा।
इस फीचर की शुरुआत “Ani” से हुई थी — एक गोथिक स्टाइल की एनीमे गर्लफ्रेंड जो न केवल फ्लर्ट करती है बल्कि यूजर से गहराई से जुड़ती है और बातचीत के साथ उसका व्यवहार भी विकसित होता है। अब इसी श्रृंखला में “Valentine” नामक एक नया पुरुष AI अवतार जोड़ा गया है, जिसे मस्क ने “गंभीर, रहस्यमयी और डार्क-हेयर्ड” बताया है। यह कैरेक्टर विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो मज़ेदार और हल्के-फुल्के अनुभव की बजाय कुछ ज्यादा रोमांचक और भावनात्मक रूप से गंभीर बातचीत चाहते हैं।
Grok के अनोखे AI Companions:
Ani: एक goth-style एनीमे गर्ल जो मज़ेदार, चुलबुली है और धीरे-धीरे ज्यादा पर्सनल हो जाती है।
Rudi: एक एनिमेटेड रेड पांडा जो कभी प्यारा और खुशमिजाज होता है, तो कभी बन जाता है “Bad Rudi” – व्यंग्यात्मक और बदजुबान।
Valentine: एक डार्क, रोमांटिक और रहस्यपूर्ण AI बॉयफ्रेंड अवतार, जो Twilight और Fifty Shades के पात्रों की झलक देता है।
यह फीचर कैसे करें एक्टिवेट:
- यह सुविधा फिलहाल केवल SuperGrok सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।
- सब्सक्रिप्शन शुल्क: $30 प्रति माह (लगभग ₹2,600) या सालाना $300 (लगभग ₹26,000)।
- केवल iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध, एंड्रॉयड और वेब वर्जन जल्द आने की संभावना।
सक्रिय करने की प्रक्रिया:
1. Grok एप इंस्टॉल करें
2. सेटिंग्स में जाएँ
3. “Enable Companions” विकल्प चालू करें
4. मनपसंद AI साथी चुनें
5. बातचीत करें टेक्स्ट या वॉयस के माध्यम से
6. इन साथियों की बातचीत में होती है चेहरे के हाव-भाव, आवाज़ और इमोशन की झलक
7. आप इन चैट्स को रिकॉर्ड करके शेयर भी कर सकते हैं



