आज किस राशि पर रहेगी सितारों की मेहरबानी? जानें 17 जुलाई 2025 का दैनिक राशिफल

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

राशिफल 17 जुलाई 2025:

गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति कुछ लोगों को सफलता की ओर ले जाएंगी तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह देंगी। वर्तमान में शुक्र वृषभ राशि में हैं, गुरु मिथुन में गोचर कर रहे हैं। सूर्य अब कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वहां बुध के साथ युति कर रहे हैं। वहीं, मंगल और केतु सिंह राशि में सक्रिय हैं। राहु कुंभ में और शनि-चंद्रमा मीन राशि में हैं। आइए जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि: मानसिक तनाव और बेवजह खर्च की संभावना है। किसी पुराने मुद्दे से डर बना रह सकता है। साझेदारी में कठिनाइयां संभव हैं। व्यापार और प्रेम संबंध सामान्य हैं। सूर्य को अर्घ्य दें।

वृषभ राशि: आर्थिक उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा से लाभ नहीं मिलेगा। कोई भ्रमित करने वाली खबर मिल सकती है। प्रेम और व्यापार सामान्य हैं। शनि को नमस्कार करें।

मिथुन राशि: कारोबार में अस्थिरता रहेगी। कानूनी मामलों में परिणाम अनुकूल नहीं होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। नीली वस्तु साथ रखें।

कर्क राशि: यात्रा और स्वास्थ्य दोनों में सावधानी जरूरी है। सम्मान को ठेस लग सकती है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि: दिन चुनौतीपूर्ण है। स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। प्रेम व व्यापार सामान्य रहेंगे। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि: दांपत्य जीवन और स्वास्थ्य दोनों में सजग रहने की जरूरत है। करियर में स्थिरता नहीं है। प्रेम संबंधों में विवाद की आशंका है। शनि की शरण में रहें।

तुला राशि: विरोधियों पर विजय संभव है, लेकिन मानसिक दबाव भी बना रहेगा। स्वास्थ्य और प्रेम संबंध सामान्य हैं। शनि देव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि: संतान की सेहत की चिंता हो सकती है। प्रेम में गलतफहमी से बचें। विद्यार्थी नई शुरुआत से बचें। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि: पारिवारिक कलह से दूरी बनाएं। स्वयं और माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। लाल वस्तु रखें पास।

मकर राशि: पराक्रम में कमी रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष स्थिर हैं। शनि देव को प्रणाम करें।

कुंभ राशि: सट्टा-जुए से दूर रहें, हानि की आशंका है। स्वास्थ्य विशेषकर मुख रोग की चिंता। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: घबराहट, बेचैनी बनी रह सकती है। रक्तचाप में उतार-चढ़ाव संभव। प्रेम और व्यापार में संभलकर चलें। पीली वस्तु का दान करें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment