दीपक बैज के सफल नेतृत्व के 2 वर्ष पूर्ण, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ता राजीव भवन पहुँचे और दीपक बैज जी का अभिनंदन किया। सभी ने उनके नेतृत्व में आम जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाली कांग्रेस पार्टी की भूमिका की सराहना की।

इस कार्यक्रम में भरत साहू, प्रदीप यादव, सूर्यकांत ताड़ी, जीत, और अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में दीपक बैज के नेतृत्व को “मजबूत, जनहितैषी और संघर्षशील” बताते हुए आने वाले समय के लिए भी शुभकामनाएँ दीं।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बात पर गर्व जताया कि दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस लगातार जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment