कथा वाचक की पिटाई के विरोध में बवाल, थाने का घेराव – पुलिस पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं, 19 गिरफ्तार

admin
1 Min Read

उत्तर प्रदेश– इटावा जिले में कथा वाचक की पिटाई के मामले ने गुरुवार को हिंसक मोड़ ले लिया। यादव संगठनों से जुड़े हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया। मामला ददरपुर गांव से जुड़ा है, जहां कथित रूप से कुछ युवकों ने कथा वाचक मुनि सिंह के साथ मारपीट की थी।

जैसे ही यह खबर फैली, यादव समाज के लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस के साथ तीखी झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों पर पथराव किया और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने 19 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और गांव में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने इस दौरान कथित रूप से शामिल उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाले और देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा।

घटना के बाद 12 थानों की पुलिस फोर्स को ददरपुर गांव और उसके आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी गगन यादव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन और हिंसक हो गया था।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment