बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का तोहफा, बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन में तीन गुना बढ़ोतरी

admin
2 Min Read

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन में जबरदस्त बढ़ोतरी की घोषणा की है।

अब राज्य के बुजुर्ग, दिव्यांगजन और विधवा महिलाओं को हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन दी जाएगी। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने से सभी लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि मिलेगी और हर महीने की 10 तारीख को यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। उनका आदर और सुरक्षित जीवन हमारा दायित्व है। हमारी सरकार ने हमेशा उनके हितों की रक्षा की है और भविष्य में भी करेगी।”

नीतीश कुमार ने बताया कि इस फैसले से राज्य के लगभग 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि बिहार में चुनावी माहौल गर्म है। विपक्षी पार्टियां जैसे आरजेडी बड़े-बड़े वादे कर रही हैं, वहीं एनडीए भी सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान में रैली कर विपक्ष पर निशाना साधा था। इसी रैली में नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आरजेडी पर पलटवार किया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment