हाथ में रिश्वत, घर में बंडल: उप-कलेक्टर धीरमान चकमा 10 लाख लेते पकड़े गए, सरकारी आवास से मिले 47 लाख

admin
2 Min Read

धर्मगढ़ (कालाहांडी)।ओडिशा के कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में पदस्थापित IAS अधिकारी और उप-कलेक्टर धीरमान चकमा को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ये रकम उन्होंने एक स्थानीय व्यापारी से मांगी थी। जांच में खुलासा हुआ है कि रिश्वत की यह रकम व्यापारी से मांगी गई 20 लाख की मांग का पहला किश्त था।

धीरमान चकमा के सरकारी आवास पर हुई छापेमारी में सतर्कता विभाग की टीम को 47 लाख रुपए की नकदी भी मिली है। नोटों की गड्डियां उनके दफ्तर की टेबल की दराज में अलग-अलग मूल्यों की 26 बंडलों में रखी गई थीं।

व्यवसाय खत्म करने की धमकी देकर मांगी रिश्वत

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उप-कलेक्टर ने व्यापारी से यह कहकर रिश्वत मांगी थी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे उसका व्यवसाय चौपट हो जाएगा। शिकायतकर्ता को पहले ही बार-बार धमकाया जा रहा था।

फूलप्रूफ प्लान, कैमरे के सामने पकड़े गए

शिकायत के बाद आरोपी अफसर को जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा गया। व्यापारी को चकमा के सरकारी आवास बुलाया गया था, जहां पहले से टीम तैनात थी। जैसे ही चकमा ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

नोटों पर कैमिकल जांच से भी पक्के सबूत मिले

पकड़े जाने के बाद चकमा के हाथों और टेबल की दराज पर रखे नोटों पर कैमिकल जांच कराई गई। दोनों जगह पॉजिटिव रिजल्ट आया, जिससे साफ हो गया कि रिश्वत चकमा ने ही ली थी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment