मौसम का मिजाज बदला: 30 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून इस बार तय समय से पहले देगा दस्तक

admin
2 Min Read

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। रविवार को भारत के 30 राज्यों में आंधी, बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाएं 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं, अगले दो दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना भी जताई गई है।

मानसून देगा समय से पहले दस्तक
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 27 मई को पहुंच सकता है, जबकि सामान्यतः यह 1 जून को आता है। यदि ऐसा होता है तो 16 वर्षों में पहली बार होगा जब मानसून इतनी जल्दी पहुंचेगा। इससे पहले 2009 में 23 मई, 2018 में 29 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी।

राज्यों में मौसम का हाल:
राजस्थान:
कोटा, भरतपुर समेत कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। रविवार को 30 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश:पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी है।

उत्तर प्रदेश: 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, जबकि 10 से अधिक जिलों में तापमान 40°C के करीब पहुंचा। आगरा में 80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे पेड़ और होर्डिंग गिर गए।

ओडिशा:16 शहरों में तापमान 40°C से अधिक, संबलपुर में 42.7°C दर्ज किया गया — सबसे ज्यादा।

पश्चिम बंगाल:5 जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है, तापमान 40°C के पार जाने की संभावना।

मौसम में यह बदलाव जहां एक ओर गर्मी से राहत की उम्मीद देता है, वहीं तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी को लेकर सतर्कता भी जरूरी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment