महासमुंद जिले के ग्राम सुवरमाल में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश यादव रहे, जबकि अध्यक्षता जनपद पंचायत बागबाहरा के अध्यक्ष केशवनायकराम चन्द्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला महामंत्री विजय बंजारे भी मौजूद रहे।
ग्राम के सरपंच मुक्ता यशवंत मारकंडे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिया है चाहे वह SC, ST, OBC या अन्य कोई भी वर्ग हो।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश में सरपंच से लेकर विधायक और मंत्री बनने तक का रास्ता संविधान की देन है। बाबा साहेब के बनाए कानूनों की वजह से ही हर नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिला है।
विधायक ने बाबा साहेब के असाधारण ज्ञान का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारत को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया, जो आज भी लोकतंत्र की मजबूत नींव है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों के आग्रह पर विधायक ने ग्राम सुवरमाल में 7 लाख रुपये की लागत से अंबेडकर भवन निर्माण की घोषणा की। इस घोषणा पर ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया और अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सोनू टंडन, देवेंद्र टंडन, ओल्ट्रराज टंडन, पुनम, बुधारू महिलांग, नाथू टंडन, जीवराखन कुमार ढिढी, रजऊ महिलांग, ललित, डिगेश्वर, उमेन्द्र महिलांग और नील टंडन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







