6 से 8 मार्च तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द: रायपुर–डोंगरगढ़ MEMU समेत कई सेवाएं बंद

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने नागपुर मंडल में समपार फाटक पर गर्डर डी-लांचिंग कार्य के चलते 6 से 8 मार्च 2026 के बीच चलने वाली 13 लोकल MEMU ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

रेलवे के अनुसार, इस अवधि में रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट और इतवारी के बीच चलने वाली कई लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  1. गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ MEMU (06 और 07 मार्च 2026)
  2. गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया MEMU (06 और 07 मार्च 2026)
  3. गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर MEMU (07 और 08 मार्च 2026)
  4. गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया MEMU (06 और 07 मार्च 2026)
  5. गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग MEMU (06 और 07 मार्च 2026)
  6. गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी MEMU (06 और 07 मार्च 2026)
  7. गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया MEMU (06 और 07 मार्च 2026)
  8. गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया MEMU (06 और 07 मार्च 2026)
  9. गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी MEMU (06 और 07 मार्च 2026)
  10. गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया MEMU (06 और 07 मार्च 2026)
  11. गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ MEMU (06 और 07 मार्च 2026)
  12. गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी MEMU (06 और 07 मार्च 2026)
  13. गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट MEMU (06 और 07 मार्च 2026)

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment