मेष राशि
आज आप अपनी जरूरतों को प्राथमिकता देंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन अच्छी आय के कारण चिंता नहीं होगी। संतान से किया वादा निभाना जरूरी रहेगा। लाइफस्टाइल सुधारने की कोशिश करेंगे। परिवार में आपके सुझावों की सराहना होगी। व्यापार में भी सकारात्मक बदलाव दिखेगा।
वृष राशि
दिन मिला-जुला परिणाम देगा। सरकारी कार्यों में लापरवाही न करें। करियर में अटकी प्रगति आगे बढ़ सकती है। परिवार में शादी की चर्चा आगे बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मां की सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
आज बजट संभालकर चलना जरूरी है। आय के अनुसार खर्च करें। किसी पुराने निर्णय को लेकर मन में असंतोष हो सकता है। घर में किसी की सेहत चिंता का कारण बनेगी। बच्चों के साथ समय बिताना मानसिक सुकून देगा। सम्मान मिलने की भी संभावना है।
कर्क राशि
योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। ऑफिस में मनचाहा काम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। उधार लेने से बचें। व्यापार में नई रणनीति भविष्य में फायदा देगी।
सिंह राशि
प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेने के लिए अच्छा समय है। किसी का वाहन लेकर चलाने से बचें। थोड़ी आलस्य प्रवृत्ति काम बिगाड़ सकती है। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।
कन्या राशि
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। परिवारिक तनाव कम होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर में सुधार या रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी से पारदर्शिता बनाए रखें। ऑफिस में बॉस की बातों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आत्मसम्मान से जुड़े मुद्दों पर सोच-समझकर निर्णय लें।
वृश्चिक राशि
काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन नेतृत्व क्षमता निखरेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन निजी जानकारी साझा करने से बचें। मेहनत का फल मिलेगा। अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है।
धनु राशि
संयम और धैर्य से काम लें। वाणी में मधुरता रखें। टाले गए काम आगे चलकर समस्या बन सकते हैं। संतान से किया वादा निभाएं। पुराने लेनदेन का समाधान मिल सकता है।
मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा। नौकरी से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है।
कुंभ राशि
आज का दिन खास रहेगा। कार्यस्थल पर तालमेल अच्छा रहेगा। बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। संतान की पढ़ाई को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। शिक्षकों से चर्चा फायदेमंद रहेगी।
मीन राशि
दिन थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। ऑफिस में विवाद से बचें। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है।



