पांच राज्यों के चुनावों में छत्तीसगढ़ के 30 अफसरों की बड़ी जिम्मेदारी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ कैडर के 30 वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है। इस सूची में 25 आईएएस और 5 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की निगरानी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा यह नियुक्तियां असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों एवं उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। सभी चयनित अधिकारियों के लिए 5 और 6 फरवरी को नई दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण एवं ब्रीफिंग मीटिंग आयोजित की जाएगी।

यह ब्रीफिंग कार्यक्रम इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM), सेक्टर-13, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित होगा। आयोग के अनुसार प्रशिक्षण तीन अलग-अलग बैचों में होगा और अधिकारियों को अपने निर्धारित बैच के अनुसार समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।

निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना वैध कारण प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। आयोग का मानना है कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों की भूमिका स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने में बेहद महत्वपूर्ण होती है।

 नियुक्त IAS अधिकारी

ऋतु सैन, परदेशी सिद्धार्थ कोमल, नीलम नामदेव एक्का, एस. प्रकाश, भुवनेश यादव, आर. भारती दासन, अंकित आनंद, मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, शम्मी आबिदी, हिम शिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रेमेज्यूस एक्का, संजीव कुमार झा, तारण प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीना, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी।

 नियुक्त IPS अधिकारी

डॉ. आनंद छाबड़ा, रतन लाल डांगी, अजय कुमार यादव, अंकित कुमार गर्ग और बद्री नारायण मीना।

देखें आदेश की कॉपी

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment