बीजापुर।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से सुरक्षाबलों के 11 जवान घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के दुर्गम इलाके में सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान एक के बाद एक कई प्रेशर IED में विस्फोट हो गया, जिससे जवान घायल हो गए। विस्फोटों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Bijapur, Chhattisgarh | 11 security personnel injured in multiple IED blasts which took place at Karregutta Hills in Bijapur District yesterday. All were evacuated and airlifted to Raipur for better treatment yesterday. Conditions of all are stable: Bijapur Police
— ANI (@ANI) January 26, 2026
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया। बीजापुर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल जवानों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नक्सलियों की ओर से सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की एक साजिश थी। इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है तथा अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।







