मेष राशि (Aries):
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आसपास के विवादों से दूरी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत संभव है। परिवार और रिश्तेदार हर कदम पर सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
वृष राशि (Taurus):
आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। धन से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। किसी परिजन का आगमन हो सकता है और दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बन सकती है।
मिथुन राशि (Gemini):
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। पुराने मित्र से मुलाकात यादों को ताजा करेगी। मेहनत जारी रखें, तभी लक्ष्य पूरे होंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता रह सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें।
कर्क राशि (Cancer):
दिन कुछ उलझनों भरा रह सकता है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। पारिवारिक मुद्दों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना के लिए लोन पर विचार कर सकते हैं। सरकारी मामलों में निर्णय आने में देरी हो सकती है।
सिंह राशि (Leo):
आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आत्मनिर्भर बनकर रुके हुए काम पूरे करेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ नई योजनाओं पर चर्चा होगी। निवेश से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि (Virgo):
आज किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद की मदद करने से पुण्य मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा की योजना कुछ समय के लिए टालनी पड़ सकती है। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
तुला राशि (Libra):
दिन सावधानी से काम करने का है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सम्मान मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
दिन अनुकूल रहेगा। घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से समाधान संभव है। व्यापार में गुणवत्ता सुधारने से बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius):
आज मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। सरकारी काम आगे बढ़ सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान के करियर से जुड़ा अहम फैसला ले सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn):
आज कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आय बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। परोपकार के कार्यों से समाज में पहचान बनेगी। किसी अजनबी से लेन-देन न करें।
कुंभ राशि (Aquarius):
दिन लाभदायक रहेगा। नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। रिश्तेदारों से बहस की स्थिति बन सकती है, संयम रखें। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में मित्रों से लाभ होगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि (Pisces):
मन में संशय रहने से निर्णय लेने में कठिनाई होगी। कोई डील अटक सकती है। कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है। नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जीवनसाथी से कहासुनी संभव है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।







