नीर चेतना अभियान के तहत तांदुला नदी के पुनर्जीवन को उमड़ा जनसैलाब

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बालोद।जिला प्रशासन बालोद द्वारा संचालित नीर चेतना अभियान के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बालोद स्थित जीवनदायिनी तांदुला नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पुराने वैभव की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से वृहद स्तर पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम में राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, पद्मश्री शमशाद बेगम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख एवं पवन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर आमजन को प्रेरित किया।

श्रमदान कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों के साथ-साथ महिला कमांडो, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं, एनएसएस, रेडक्रॉस, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने मिलकर तांदुला नदी की साफ-सफाई कर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नीर चेतना अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने का यह प्रयास सराहनीय माना जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment