राशिफल 1 जनवरी 2026: नए साल के पहले दिन किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें 12 राशियों का हाल

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

 मेष राशि

नए साल का पहला दिन आपके लिए लाभ के संकेत लेकर आया है। भाग्य आपका साथ देगा, इसलिए रुके हुए कामों में सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर फैसले लें। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। हालांकि, सरकारी कार्यों में देरी संभव है। दिन का बड़ा हिस्सा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और जश्न में बीतेगा।

 वृष राशि

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और यदि इसका सही दिशा में उपयोग किया, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक मुद्दों पर मां से बातचीत लाभकारी रहेगी। परिवार में खुशखबरी आने से माहौल खुशनुमा होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत है और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।

 मिथुन राशि

दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। व्यवसाय से जुड़ी कुछ परेशानियां आपको चिंतित कर सकती हैं, लेकिन संतान की उपलब्धि मन को सुकून देगी। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव बातचीत से सुलझेगा और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

 कर्क राशि

आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। संतान की उलझनों को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। किसी आयोजन या पार्टी की योजना बन सकती है। दूर रह रहे किसी प्रिय की याद सताएगी। कार्यक्षेत्र में सरप्राइज या सम्मान मिल सकता है।

 सिंह राशि

नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। कारोबार में सुधार और आय में वृद्धि के संकेत हैं। फिलहाल कर्ज लेने से बचें। विरोधियों की बातों में न आएं। पारिवारिक मतभेद तनाव बढ़ा सकते हैं। मां से विवाद संभव है, संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

 कन्या राशि

दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। कुछ नए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से पुराने तनाव दूर होंगे। किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 तुला राशि

आज सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। व्यवसाय में छिपे शत्रु परेशानी खड़ी कर सकते हैं। काम का दबाव अधिक रहेगा। जोखिम भरे फैसलों से बचें। खरीदारी या लेन-देन में सतर्क रहें। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। बीती गलतियों से सीख लेना जरूरी है।

 वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की खबर मिल सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यस्थल पर टीमवर्क से सफलता मिलेगी। दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल न दें। सेहत को लेकर भी सतर्कता जरूरी है।

 धनु राशि

बैंकिंग और वित्त क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत में कमी न करें। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। पुराने उधार चुकाने से मानसिक सुकून मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें।

 मकर राशि

दिन अनुकूल है और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा अटक सकता है। बजट बनाकर चलें। किसी से वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। कारोबार में साझेदारी का योग बन रहा है।

 कुंभ राशि

दिन मिला-जुला रहेगा। पुरानी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास सफल हो सकता है। व्यवसाय में बदलाव करने से फिलहाल बचें। आय बढ़ाने के अवसरों पर ध्यान दें। किसी को उधार न दें। पिता की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

 मीन राशि

आज का दिन अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संयम रखें। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है। लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। मां से किया गया वादा पूरा करना जरूरी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment