बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टरेट घेरने पहुंची भीड़ पर चला वाटर-कैनन

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिलासपुर में गुरुवार को कांग्रेस ने शहर की बदहाल सड़कों, बढ़े हुए बिजली बिल, धान खरीदी में अव्यवस्था और रजिस्ट्री शुल्क जैसे मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नेहरू चौक में जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टरेट की ओर मार्च शुरू किया।

भीड़ के कलेक्टरेट के पास पहुंचते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ता गया। देखते ही देखते कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उसे तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिससे माहौल तनावग्रस्त हो गया।

स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने वाटर-कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज धार लगते ही कई प्रदर्शनकारी नीचे गिर पड़े। बैरिकेडिंग पर चढ़े कुछ नेता भी फिसलकर गिर गए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने की कोशिशें तेज कर दीं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, मगर सरकार समाधान पर गंभीर नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी थी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment