दिल्ली इंडस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिला 6800 करोड़ का निवेश

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली में आयोजित इंडस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर उभरा। स्टील, ऊर्जा, सीमेंट, बायोफ्यूल और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों ने राज्य में 6800 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव दिए। यह निवेश न केवल औद्योगिक विस्तार को गति देगा, बल्कि आने वाले वर्षों में राज्य में रोज़गार के नए अवसर भी खोलेगा।

इन प्रस्तावों में 6321.25 करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश तथा 505 करोड़ रुपये का पर्यटन निवेश शामिल है। अनुमान है कि इन परियोजनाओं से 3000 से अधिक लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। इस कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ़ को अब तक प्राप्त कुल निवेश प्रस्ताव 7.90 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुके हैं, जो राज्य की बढ़ती आर्थिक संभावनाओं को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों से सीधे बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आज देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य बन रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम, ऊर्जा की उपलब्धता और खनिज संसाधनों की प्रचुरता ने राज्य को उद्योगों के लिए आदर्श स्थान बनाया है।

पर्यटन क्षेत्र में भी बस्तर को नए इन्वेस्टमेंट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां सुरक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर तेजी से मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम में ग्रीन एनर्जी, सीमेंट विस्तार, स्टील, बायोफ्यूल यूनिट्स और मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण सहित कई बड़े प्रस्ताव शामिल हुए। पर्यटन क्षेत्र में भी नई होटल श्रृंखलाओं और रिसॉर्ट्स ने निवेश में रुचि दिखाई। यह निवेश छत्तीसगढ़ की औद्योगिक और पर्यटन क्षमताओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment