भोपाल पहुँचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मनमोहन वैद्य की किताब के विमोचन में होंगे शामिल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भोपाल पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे राजभवन गए, जहाँ लगभग साढ़े चार घंटे रुकने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे शाम 4:15 बजे रविंद्र भवन में होने वाले एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी सदस्य मनमोहन वैद्य की नई किताब “हम और यह विश्व” के विमोचन के लिए आयोजित किया गया है।

धनखड़ उपराष्ट्रपति पद से 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले इस्तीफा देने के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इस कारण उनका यह दौरा खास माना जा रहा है। कार्यक्रम में वे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

विमोचन समारोह में वृंदावन के आनंदधाम आश्रम के पीठाधीश्वर रितेश्वर जी महाराज और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु खरे सहित अन्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद धनखड़ का रात करीब 8 बजे दिल्ली लौटने का कार्यक्रम तय है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment