जयपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य से भोपाल और जोधपुर रूट की एक्सप्रेस गाड़ियां प्रभावित जानिए लिस्ट

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

जयपुर  जयपुर स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है स्टेशन यार्ड में एयर कंकर्स बनाने का काम चल रहा है, जिसके कारण कई ट्रैक अस्थायी तौर पर उपयोग में नहीं लाए जा पा रहे हैं। इसी वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

भोपाल मंडल के अनुसार 23 और 24 नवंबर को चार महत्वपूर्ण गाड़ियां प्रभावित होंगी।

इसमें

14813 जोधपुर–भोपाल,

14814 भोपाल–जोधपुर,

19711 जयपुर–भोपाल

19712 भोपाल–जयपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित संचालन मुश्किल होता है, इसलिए रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताज़ा स्थिति एक बार जरूर देख लें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment