राज्य पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए सरकार ने IG रतनलाल डांगी को उनके पद से हटा दिया है। उन पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई, जिसके तहत डांगी को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद विभाग ने प्रारंभिक जांच में कुछ अहम तथ्यों को गंभीरता से लिया। इस बीच चंदखुरी पुलिस अकादमी के निदेशक पद से अजय को पदोन्नत कर नियुक्त किया गया है। यह फैसला पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि SI की पत्नी ने अपने लिखित आवेदन में IG पर बार-बार अनुचित व्यवहार और दबाव डालने के आरोप लगाए थे। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर हलचल मच गई थी।
वहीं, PHQ ने यह स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
यह कार्रवाई पुलिस विभाग के भीतर जवाबदेही और संवेदनशील मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है।







