राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, सरकार ने जारी किया आदेश”

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2025 को स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रदेश भर में सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थान 1 नवंबर को बंद रहेंगे। यह दिन प्रदेश के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था।

1 नवंबर को शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालयों में पहले से ही साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि स्कूलों और कॉलेजों के लिए इस दिन विशेष अवकाश की घोषणा की गई है। इससे छात्रों और शिक्षकों को राज्य स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।

राज्य स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विशेष आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन लोग गर्व और उत्साह के साथ अपनी परंपराओं को सहेजते और सम्मानित करते हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment