शिव नारायण द्विवेदी बने हिंदू संघर्ष समिति छग के प्रदेश अध्यक्ष

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। हिंदू संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, डाक्टर शिवनारायण द्विवेदी को छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। राष्ट्रीय महामंत्री अनूप पांडेय जी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि शिव नारायण द्विवेदी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का आदर्श उदाहरण है। उनका नेतृत्व छत्तीसगढ़ में हिंदू संघर्ष समिति के कार्य को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। हमारे संगठन में छत्तीसगढ़ सदैव ऊजार्वान कार्यकर्तार्ओं की भूमि रही है। शिव नारायण के नेतृत्व में यह ऊर्जा राष्ट्र के व्यापक हित में संगठित प्रयासों में परिवर्तित होगी। हिंदू संघर्ष समिति का हर कार्यकर्ता संगठन की एक-एक इकाई को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है।

नव-नियुक्त अध्यक्ष डाक्टर शिवनारायण द्विवेदी जी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह पद मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का अवसर है। समिति के आदर्शों, सनातन मूल्य प्रणाली और संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए, मैं छत्तीसगढ़ इकाई को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगा। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शिवनारायण को शुभकामनाएं देते हुए हिंदू राष्ट्र की स्थापना हेतु अखंड प्रयत्न का संकल्प दोहराया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment