मेष से मीन तक: जानिए 17 अक्टूबर 2025 का सटीक राशिफल, किसका दिन रहेगा भाग्यशाली?

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

 मेष राशि (Aries): आज का राशिफल

आज आपका दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। कामों में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। वाणी पर संयम जरूरी है। किसी संपत्ति से जुड़ा मामला अटक सकता है। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

 वृष राशि (Taurus): आज का राशिफल

दिन में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन व्यवसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। साझेदारी में कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। शेयर मार्केट में निवेश करते समय सावधानी रखें। दूर रह रहे परिजन से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। विवाहित जातकों के जीवन में खुशखबरी दस्तक दे सकती है।

 मिथुन राशि (Gemini): आज का राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक मतभेद संभव हैं, लेकिन धैर्य रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पुराना खोया सामान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधार पर होगी।

 कर्क राशि (Cancer): आज का राशिफल

आज प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ा निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। पिता से काम को लेकर उपयोगी सलाह मिलेगी। आपकी रचनात्मकता और कला में निखार आएगा। राजनीति में कदम रखने से पहले सोचें। नया घर खरीदने की योजना सफल होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

 सिंह राशि (Leo): आज का राशिफल

दिन सकारात्मक रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिजन से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे।

 कन्या राशि (Virgo): आज का राशिफल

आज भागदौड़ बनी रहेगी। नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में काम आएंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। किसी करीबी की तबीयत बिगड़ सकती है। मन में बेचैनी रह सकती है, इसलिए ध्यान और मेडिटेशन से लाभ मिलेगा।

 तुला राशि (Libra): आज का राशिफल

आज का दिन मौज-मस्ती और खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी नए काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें।

 वृश्चिक राशि (Scorpio): आज का राशिफल

आज धैर्य और संयम से काम लें। पुराना रुका कार्य पूर्ण होगा। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी। नया बिजनेस आइडिया फायदेमंद रहेगा। संतान की संगति पर नजर रखें। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 धनु राशि (Sagittarius): आज का राशिफल

आज आवश्यकताओं पर खर्च अधिक होगा। आर्थिक संतुलन बनाए रखें। पिता से किसी विषय पर मतभेद संभव है। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है, इसलिए संयम रखें। किसी दूसरे के विवाद में हस्तक्षेप न करें।

 मकर राशि (Capricorn): आज का राशिफल

आज का दिन खास रहेगा। आपको नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में रुकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संवाद बनाए रखें।

 कुंभ राशि (Aquarius): आज का राशिफल

आज का दिन प्रगति लाएगा। कामों की प्लानिंग सही रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी पुरस्कार या सम्मान की संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा में शुभ सूचना मिलेगी।

 मीन राशि (Pisces): आज का राशिफल

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। ऊंचाई वाले स्थानों से दूर रहें। घर की सजावट या मरम्मत की योजना बनेगी। किसी की बातों में आए बिना खुद निर्णय लें। अतिथि आगमन से घर में रौनक बढ़ेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment