ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। 27 जुलाई 2025, रविवार के दिन ग्रहों की चाल कुछ खास संकेत दे रही है। आज शुक्र और गुरु मिथुन में हैं, सूर्य और बुध कर्क राशि में विराजमान हैं, वहीं मंगल, केतु और चंद्रमा सिंह राशि में भ्रमण कर रहे हैं। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, आज का दिन 12 राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आया है—
मेष राशि
आज बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में भावुकता से बचें, विवाद हो सकता है। विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन मानसिक अशांति बनी रहेगी। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
घरेलू कलह के योग बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़ी कोई भी खरीदारी सोच-समझकर करें। प्रेम और संतान पक्ष से राहत मिलेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु साथ रखें।
मिथुन राशि
आज बनाई गई योजनाएं सफल नहीं होंगी। नया व्यवसाय शुरू न करें। नाक-कान-गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधरेगी। व्यापार औसत रहेगा। काली माता का स्मरण करें।
कर्क राशि
धन हानि की संभावना है, निवेश से बचें। कटु वाणी से विवाद बढ़ सकता है। मुख रोग की आशंका है। प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
बेचैनी और घबराहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान का साथ अच्छा मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। सूर्य को जल अर्पण करें।
कन्या राशि
सिरदर्द, आंखों की तकलीफ, खर्च बढ़ेगा। अनजाना भय मन में बना रहेगा। प्रेम और संतान का पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य गति से चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि
आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा से कष्ट मिल सकता है। कोई बुरा समाचार भी आ सकता है। प्रेम और संतान में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। हनुमानजी का स्मरण करें।
वृश्चिक राशि
कानूनी मामलों से दूर रहें। राजनीतिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। छाती में तकलीफ संभव है। प्रेम और संतान का साथ अच्छा रहेगा। व्यापार औसत रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।
धनु राशि
मानहानि के योग बन रहे हैं। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। धार्मिक मामलों में अति न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
समय थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। काली माता की आराधना करें।
कुंभ राशि
जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नौकरी में परेशानी आ सकती है। प्रेम संबंधों में दूरी रहेगी। व्यापार औसत रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ होगा।
मीन राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान में तनाव रह सकता है। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। व्यापार औसत रहेगा। तांबे की वस्तु का दान करें।







